महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। सदन में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिले की समस्याओं को उठाया। महोबा से लखनऊ के लिए हर दिन ट्रेन की मांग के साथ नगरीय क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। शहर में चार एसी सिटी बसों के संचालन की मांग उठाई है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान परिषद के बजट सत्र में महोबा से लखनऊ को जोड़ने के लिए ट्रेन की मांग उठाते हुए कहा कि प्रतिदिन ट्रेन बांदा से रागौल, सुमेरपुर कानपुर से लखनऊ को चलाई जाए। इसके साथ ही एक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की भी मांग उठाई गई है। नगरीय क्षेत्र में बेसिक शिक्षकों की नियुकि्त की मांग की गई। एमएलसी ने कहा कि 2011 से शिक्षकों की नियुकि न होने से शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य बाधित हो रहे है। कई शिक्षक सेवा निवृत हो रहे है। शहर में लोगों के लिए चार एसी सिटी बसों की मांग...