हरदोई, फरवरी 21 -- कछौना। विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने स्थानीय मुद्दों को भी सदन के पटल पर रखा। इस दौरान कस्बे में थाना व ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सर्विस रोड पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग को यथावत कायम रखने की मांग भी उठाई। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने सूबे के उच्च सदन में चर्चा के दौरान कहा कि बालामऊ जंक्शन से उन्नाव कानपुर जाने वाली ब्रान्च लाइन पर कस्बे के मध्य पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग 96 को यथावत बहाल रखा जाए। इस क्रासिंग के बंद हो जाने से कस्बे समेत दर्जनों गांवों के लोगो का ब्लॉक मुख्यालय व थाना कोतवाली समेत प्रसिद्ध लंगड़े दास बाबा कुटी हनुमान श्रीरामजानकी मन्दिर पर आवागमन बाधित हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाकर छोटी ग्राम पंचायतों को मॉडल पंचायत के रूप में वि...