लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- विधान परिषद सदस्य अनूप कुमार गुप्ता ने पसगवां विकासखंड की रहजनिया ग्राम पंचायत में मरघट अंत्येष्टि स्थल मुक्ति धाम बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव प्रमुख सचिव को भेजा है। विकासखंड पसगवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहजनिया में सदस्य विधान परिषद अनूप कुमार गुप्ता के द्वारा प्रमुख सचिव विधान परिषद उत्तर प्रदेश को नियम 110 के अंतर्गत सूचना पत्र देते हुए विकास कार्यों के दृष्टिगत रहजनिया ग्राम पंचायत में मरघट अंत्योष्टि स्थल मुक्तिधाम पर जन उपयोगी सुविधाओं बाउंड्री वॉल, पेयजल, जल देने हेतु घाट एवं सौंदर्यीकरण की समुचित व्यवस्था कराए जाने को लेकर पत्र प्रेषित किया। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत रहजनिया के ग्राम वासियों ने विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि रहजनिया...