लखनऊ, नवम्बर 27 -- विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने गुरुवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के इस्लामिया कॉलेज मतदान केंद्र पर विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पहुंचे लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के तरीके बताए। कुछ लोगों का फार्म भरवाया भी। बीएलओ से दिक्कतें पूछी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भरने का आग्रह किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पार्षद प्रत्याशी अमित तिवारी, महामंत्री अंकित गुप्ता, शोभा राजपूत, अमित सोनकर, सुभाष मिश्रा आदि साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...