गोपालगंज, जनवरी 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण शिक्षक निर्वाचन के तहत एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी चल रही है। इस क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ गठन को लेकर बैठक हुई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिले के सभी 14 प्रखंडों में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी 14 प्रखंडों में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारीके कार्यालय परिसर में ही स्थापित किए जाएंगे। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुरक्षित ब...