सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिले में 2359 स्नातक और 791 शिक्षक मतदाता आगामी एमएलसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अफसरों ने बताया कि प्रकाशित निर्वाचन नामावलियों पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इसी के साथ फॉर्म-18 (स्नातक मतदाता पंजीकरण) और फॉर्म-19 (शिक्षक मतदाता पंजीकरण) भी 16 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। यानी इस तय तिथि तक योग्य नए मतदाता भी सूची में शामिल हो पाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, 16 दिसंबर तक समस्त पदनामित अधिकारी आदि उन्हें पूर्व से आवंटित मतदान केंद्र पर सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय में उपस्थित रहकर निर्वाचन नामावलियों का जन सामान्य को निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.