मुरादाबाद, मार्च 18 -- विधान परिषद सदस्य एवं दर्जा राज्य मंत्री गोपाल अंजान से मिलकर पूर्व सभासद सहित भाजपाइयों ने ढकिया नगर पंचायत में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए सहयोग की मांग की। जगदीश सिंह बाल्मीकि पूर्व सभासद नगर पंचायत ढकिया ,विक्की कुमार वाल्मीकि, बजरंग दल नेता रिंकू कुमार वाल्मीकि ,जिला मंत्री बालेचरन वाल्मीकि आदि ने विधान परिषद सदस्य एवं दर्जा राज्य मंत्री गोपाल अंजान से होली मिलन समारोह में होली मिलने के बाद नगर पंचायत विकास के कार्य के बारे में बात की। भाजपाइयों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन ढकिया में सफाई और विकास कार्यों में काफी ध्यान दे रहे हैं लेकिन पर्याप्त धन के अभाव में विकास कार्य ठीक से नहीं हो पा रहे हैं। नगर पंचायत को अधिक से अधिक धन आवंटित कराया जाए। एमएलसी ने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में नगर विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.