वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। स्नातक एमएलसी की वोटरलिस्ट का मामला शनिवार को भी गरमाया रहा। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम, पता और बूथों का ब्योरा सार्वजनिक कर निर्वाचन कार्यालय की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े किए। उन्होंने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में अंकित पाए गए हैं, जो मतदाता सूची निर्माण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर लापरवाही एवं गड़बड़ी का प्रमाण है। सभी फॉर्म राजकीय क्वींस कॉलेज के बूथ पर एक साथ जमा किए गए थे, किंतु नामों को विभिन्न बूथों पर वितरित कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। एमएलसी ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत ड...