बदायूं, अप्रैल 13 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की धर्मपत्नी एवं एमएलसी वागीश पाठक की मां रमा पाठक के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राज्यसभा अरुण सिंह, प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.अरुण सक्सेना, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार,उद्योगपति एके नरवर ने एमएलसी के आवास पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा, एमके सिंह, सतीश सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.