देवरिया, फरवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में शीघ्र ही देश के वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को समर्पित गैलेंट्री अवॉर्ड आधारित सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जाएगा। यह सेल्फी प्वाइंट विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार की दीवार के साथ निर्मित होगा, जिस पर लगभग 29.71 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पहल न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करेगी। इस आकर्षक संरचना में कुल आठ स्तम्भ बनाए जाएंगे। इनमें से एक स्तम्भ भारत की संप्रभुता और शौर्य का प्रतीक अशोक स्तम्भ को समर्पित होगा, जबकि एक स्तम्भ गैलेंट्री अवॉर्ड की समग्र अवधारणा को दर्शाएगा। शेष छह स्तम्भों पर युद्ध काल और शांति काल में दिए जाने वाले प्रमुख वी...