बदायूं, दिसम्बर 25 -- वजीरगंज/सैदपुर। बदायूं-फर्रूखाबाद (एमएफ) हाईवे मार्ग बनकोटा गांव के सांई ईट उद्योग व ख्वाजा डिग्री कालेज के पास निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है। हाईवे के किनारे बोर्ड लगाने के लिए लाया गया लोहे का फ्रेम सड़क मार्ग पर ही छोड़ दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। राहगीरों रामकुमार, देशपाल, दुर्गपाल, हरीराम का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क किनारे भारी बोर्ड फ्रेम यूं ही डाल दिया गया है। अंधेरे में यह फ्रेम दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के टकराने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर पड़े बोर्ड फ्रेम को हटवाया जाए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.