गोंडा, दिसम्बर 10 -- बभनान, संवाददाता। एमएफडी पब्लिक स्कूल बनकटवा साबरपुर में दो दिवसीय अंतरिक्ष की सैर प्लेनेटेरियम शो का भव्य आयोजन किया गया। इसमें करीब 800 छात्रों-छात्राओं ने हिस्सा लिया।विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान, खगोलशास्त्र , स्पेस साइंस, मिशन मून तथा अंतरिक्ष से जुड़ी अनेक रोमांचक जानकारियों से अवगत कराना था। दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने एक विशेष गुबंदनुमा प्लेनेटेरियम संरचना के भीतर बच्चों को अंतरिक्ष यात्रा जैसा अद्भुत अनुभव कराया। विद्यार्थियों को ग्रह, नक्षत्र, आकाशगंगा, चंद्र मिशन तथा अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां आधुनिक ऑडियो-वीडियो तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। इसे बच्चों ने बेहद रुचि व आनंद के साथ देखा। प्रधानाचार्य डॉ. राम पूजन तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम अत्य...