प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी में एनसीसी भर्ती-2025 की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस भर्ती में कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उनका चयन फिजिकल टेस्ट, दौड़ और लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। प्रदर्शन के आधार पर 43 कैडेटों को चुना गया। चयनित छात्रों ने एनसीसी ज्वाइन करने पर खुशी जाहिर की। भर्ती प्रक्रिया में सैन्य अधिकारियों और एनसीसी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारीगणों ने बताया कि चयनित कैडेट आगे चलकर देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.