प्रयागराज, जनवरी 9 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने अपने पुरा छात्रों की विशिष्ट उपलब्धियों और संस्थान के प्रति योगदान को सम्मानित करने के लिए 'विशिष्ट मोती पुरस्कार-2026' की घोषणा की है। संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन गैर-वित्तीय पुरस्कारों के लिए पात्र पुरा छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। वर्ष 2026 के लिए यह पुरस्कार कुल पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। इनमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पूर्व छात्रों के लिए डिस्टिग्विस्ड मोती लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 40 वर्ष या उससे कम आयु के प्रतिभाशाली पूर्व छात्रों के लिए डिस्टिग्विस्ड मोती यंग अचीवर अवॉर्ड, विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डिस्टिग्विस्ड मोती प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.