प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रोटरैक्ट क्लब ने आदर्शिला वृद्धाश्रम एवं रवींद्रनाथ गौर आनंद वृद्धाश्रम में स्नेहिल भेंट कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. पारुल कटियार के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष हर्षित गर्ग के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया, उनके जीवन अनुभव सुने और अल्पाहार वितरित किया। एक संक्षिप्त संगीत सत्र ने पूरे वातावरण को भावनात्मक उल्लास से भर दिया। संस्थान प्रशासन ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सेवा भाव की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम से जहां वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आई, वहीं छात्रों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.