प्रयागराज, फरवरी 1 -- एमएनएनआईटी के गणित विभाग में आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन में 100 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और उच्च गुणवत्ता वाले करीब 30 शोध पत्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने कीनोट तथा आमंत्रित व्याख्यान दिए, जिनमें इंजीनियरिंग, पर्यावरण, चिकित्सा, ऊर्जा, मौसम विज्ञान और औद्योगिक अनुप्रयोगों में गणितीय मॉडलिंग एवं द्रव प्रवाह के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रो. पीतम सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...