प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में 'इंटर डिपार्टमेंट वॉलीबाल चैंपियनशिप 2 के 26' का शुभारंभ शनिवार को ही हो चुका है। छात्र गतिविधि केंद्र के अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। डॉ. भरत राजन ने बताया कि चैंपियनशिप दो वर्गों फ्रेशर्स लीग और चैंपियंस लीग में आयोजित की जा रही है। बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल तीन फरवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...