आरा, जनवरी 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमएड सत्र 2025-27 में दाखिले के लिए ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आगामी 19 जनवरी को यह प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए विवि परिसर के डॉ वशिष्ठ नारायण भवन स्थित पीजी वाणिज्य विभाग को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी। मालूम हो कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज दुलौर जगदीशपुर और महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनियां में दाखिला होगा। दोनों कॉलेजों में एमएड की 50-50 सीटें हैं। कुल सौ सीटों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जा रही है।

ह...