चंदौली, फरवरी 21 -- सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार को एमएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की द्वितीय पाली में आंतरिक उड़ाका दल टीम ने एक छात्रा को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष द्वारा तुरंत रस्टीकेट करते हुए अग्रतर कार्यवाही के लिए विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी गई। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि नकल किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...