अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मैंने एमए किया है लेकिन नौकरी नहीं लगी, इसके चलते आवेदन करने आई हूं। मैने आईटीआई की है, लेकिन परिचालक के लिए आवेदन किया है। कुछ इस तरह की अभ्यर्थी रोजगार मेले में आवेदन भरते हुए दिखीं। महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति-5 के तहत मंडल में मंगलवार को महिला परिचालक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अलीगढ़ में मसूदाबाद बस स्टैंड पर कैंप लगाया गया। सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लगातार महिला अभ्यर्थियों के आवेदन आते रहे। इस दौरान आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा, एआरएम रमेश चंद धारीवाल, एआरएम बुद्ध प्रकाश व अन्य स्टाफ ने आवेदन लिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में आवेदन करने आई थीं। अलीगढ़ के अलावा नोएडा व अन्य स्थानों की युवतियों ने भी आवेदन किए। आरएम के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.