बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को खसरा-रूबेला (एमआर) से सुरक्षित करने के लिए फरवरी माह में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर मंगलवार को नगर निगम सभागार में पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप सभापति सर्वेश ने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे अपने वार्डों में व्यापक जनजागरूकता फैलाएं ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के 484679 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष मीजल्स के 14 व रूबेला के 3 मामले आए थे, जबकि इस वर्ष अब तक 5 केस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.