औरैया, फरवरी 18 -- बिधूना, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम हरदू स्थित प्राथमिक विद्यालय में खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान के दौरान कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को चक्कर और सिरदर्द की शिकायत होने पर अभिभावक मौके पर पहुंच गए और घबराहट के बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों को समझाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा, जहां जांच के बाद सभी की हालत सामान्य पाई गई। शासन के निर्देश पर इन दिनों क्षेत्र में एमआर टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय हरदू पहुंची और बच्चों को टीके लगाए गए। टीकाकरण के बाद कुछ बच्चे भयभीत हो गए और चक्कर आने व सिरदर्द की शिकायत करने लगे। बच्चों को घबराया देख अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए और नाराजगी जताने लगे। इसी...