मऊ, फरवरी 14 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर एडीओ रमेशचंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यकम के अन्तर्गत संचालित स्कूल आधारित आगामी 16 फरवरी से चलने वाले मीजिल्स रुबैला (एमआर) अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक हुई। जिसमें एमआर अभियान को सफल बनाने और वैक्सीन से ब्लॉक के समस्त बच्चों को टीका से आच्छादित किया जा सके इसे लेकर चर्चा हुई। प्रभारी अधीक्षक डॉ फैजान ने बताया कि बच्चों को खसरा-रूबेला बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 16 फरवरी से चलाए जाने वाले इस अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन लगेगा। माइक्रोप्लान तैयार कराते हुए माता-पिता एवं अभिभावकों को जागरूक भी किया ...