हजारीबाग, मार्च 8 -- हजारीबाग अमर कांत। जिला में स्थित सभी विदेशी शराब की सरकारी दुकानों में एमआरपी से अधिक दर से शराब बेची जा रही है। इसको लेकर सेल्समैन और शराब उपभोक्ताओं के बीच प्रति दिन कहा सुनी होती है। एक शराब उपभोक्ता ने शराब के सेल्समैन से कहा सुनी हुई। उपभोक्ता ने सेल्समैन की वाइस रिकॉर्डिंग की है। लोगो ने बताया कि शराब के प्रति क्वार्टर 10 रुपए, प्रति हाफ 20 रुपए और प्रति फूल बॉटल 40 रुपए सरकारी मूल्य से अधिक बेची जा रही है। इसको लेकर शाम होते ही सभी सरकारी शराब दुकानों में हो हल्ला होते देखा जा सकता है। जिला में शराब की 67 सरकारी दुकान हजारीबाग जिला में 67 विदेशी शराब की सरकारी दुकान है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन 75-90 लाख रुपए की शराब बिकती है। इसमें बरही, चौपारण, विष्णुगढ़, बरकठा, टाटीझरिया, पदमा, सदर, चुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.