हजारीबाग, जनवरी 4 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता शहर के जगदीश खेल, स्वास्थ्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हेल्दी हजारीबाग के उद्देश्य को लेकर फार्मा हीलर्स कमेटी के उद्घाटन के साथ ही लंबे समय से चल रहे एमआरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसने खेल प्रेमियों में खासा उत्साह भर दिया। पिछले 60 दिनों से जारी एमआरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला टीम रेड और टीम ऑरेंज के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः टीम रेड ने बाजी मार ली। ऑरेंजे ने 112 रन का टारगेट दिया। 111 रन पर पूरी टीम आउट हो गयी। मैच 15 ओवर का था। इधर रेड टीम ने 113 रन 12.4 ओवर में बनाया और छह विकेट से जीत दर्ज की। प्रवीण सिंह सिंह 35 रन मैन ऑफ द मैच, रंजन कुमार 07 रन, अभय कुमार 23 रन, सुजीत...