बेगुसराय, जनवरी 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर को सीनियर डिवीजन में भी नामांकन होगा। इससे संबंधित पत्र एनसीसी 9 बिहार के कमांडिंग ऑफिसर दीपक कुमार ने बुधवार को महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो अशोक कुमार सिंह को सौंपा। महाविद्यालय में पहले जूनियर डिवीजन ही था। अब यह सीनियर डिवीजन में तब्दील हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि इसके लिए पिछले 10 वर्षों से प्रयासरत थे। आज यह स्वप्न पूरा हुआ। उन्होंने इसके लिए एनसीसी 9 बिहार बटालियन के सीओ दीपक कुमार को बधाई दी। सीओ दीपक कुमार ने कहा कि महाविद्यालय की स्वच्छता एवं प्रशासनिक व्यवस्था अद्भुत है। यह महाविद्यालय इसके लिए योग्य है। महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.