बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय की इकाई एनसीसी 4 बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा की सीटीओ प्रो. करिश्मा कुमारी का प्रशिक्षण अफसर ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में 6 अक्टूबर से 19 दिसंबर तक चला। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के पश्चात उन्हें लेफ्टिनेंट का रैंक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अमित, प्रो नवल किशोर झा, प्रो रामाज्ञा सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार मुरारी के द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो करिश्मा कुमारी ने प्रशिक्षण अवधि के अनुभवों को व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी एक त्रिपक्षीय संगठन है। इसमें सेना ,नौसेना और वायु सेना शामिल ह...