पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ठंड और कोहरा के कारण पलामू जिले के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कोल्ड वेव से प्रभावित मरीज 10 प्रतिशत बढ़े है। मरीजों में सर्दी, खांसी, पैर में झनझनाहट सहित अन्य रोग से ग्रसित लोग शामिल है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम में कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल में मरीज बढ़े है। अधिकांश मरीज ठंड से सामान्य रूप से प्रभावित है। सभी मरीजों के लिए अस्पताल में दवाएं मौजूद है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ रविश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में सीधे तार पर ठंड के प्रभाव में आने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ते है। अधिक समय तक ठंड के प्रभाव में आने से ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। ब्लड का प्रवाह प्रभावित हो जाता है। मरीजों में स्ट्रोक से पहले अचानक गुस्सा, बेवजह रोना, डर, चिड़चिड़...