पलामू, अक्टूबर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच ) के दंत विभाग में डेंटल चेयर की कमी को दूर कर दिया गया है। विभाग में शनिवार को एक अतिरिक्त डेंटल चेयर लगा दिया गया। इससे अधिक मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। हिन्दुस्तान अखबार ने 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता से मरीजों को, अब मिलेगी आरसीटी की सुविधा शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित किया था। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर अंशुमान सागर ने बताया कि नए डेंटल चेयर के आ जाने से अधिक मरीजों का इलाज करना संभव हो सकेगा। डॉक्टर और हाइजीनिस्ट के लिए मरीजों का अलग-अलग चेयर पर ईलाज करना सुलभ होगा। पहले एक ही चेयर होने से मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और डॉक्टरों और हाइजिनिस्ट एक ही चेयर पर कार्य करते थे। अब दोनों को कार्य में सहुलियत होगी। डॉ अंशुमान ने बताया ...