पलामू, फरवरी 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक में गर्मी की आहट के साथ ही ब्लड खून की आपूर्ति कम होने लगी है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक से बड़े पैमाने पर जिले के मरीजों को खून उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के आदेश के बाद भी अबतक मरीज को खून लेने के लिए खून देना अनिवार्य है। ब्लड बैंक के तकनीशियन अनवर आलम ने बताया कि पिछले महीने ब्लड बैंक को 1095 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ जबकि इस दौरान 1182 यूनिट रक्त की आपूर्ति की गई। वर्तमान में ब्लड बैंक में 272 यूनिट रक्त उपलब्ध है। अब भी प्रत्येक महीने करीब 100 यूनिट से ज्यादा का अंतर बना रहता है। गर्मी के महीनों में रक्तदान में 50 फीसदी तक कमी आ जाती है। रक्त की कमी होने से ब्लड बैंक संचालन में दिक्कतें होती है। मरीजों को समय से मांग के अनुरूप ब्लड...