शामली, जनवरी 16 -- नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत परिसर में स्थापित एम०आर०एफ० (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के माध्यम से पृथक किए गए पुनर्चक्रण योग्य सूखे कचरे का विक्रय किया गया। जिससे नगर पंचायत को कुल 18,954 रुपये की आय प्राप्त हुई। यह उपलब्धि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हासिल की गई। उनके निर्देशों के अनुसार एम०आर०एफ० सेंटर के माध्यम से प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु सहित अन्य सूखे कचरे का पृथक्करण कर उसे अधिकृत पुनर्चक्रण एजेंसियों को विक्रय किया गया।एम०आर०एफ० सेंटर का संचालन परियोजना प्रबंधक वतन ढाका द्वारा किया जा रहा है, जिनके प्रयासों से केंद्र की कार्...