सहारनपुर, फरवरी 10 -- आदर्श नगर पंचायत नानौता में स्वच्छ भारत मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा नगर पंचायत स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया गया। मंगलवार को एसबीएम की जिला कार्यक्रम प्रबंधक जसलीन जुनेजा ने टीम के साथ केंद्र में एकत्रित वेस्ट मेटेरियल का बारीकी से निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों को देखा।निरीक्षण के दौरान मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर में कार्य व्यवस्था को संतोषजनक पाते हुए उन्होंने नगर पंचायत टीम की सराहना की। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की भी जांच-पड़ताल की। उन्होंने साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर प्रभारी गौतम चौहान, मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सुपरवाइजर अंकित चौहान, नौशाद अंसारी, प्रमोद राणा, उत्तम सिंह आदि...