मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एमआईटी समेत बिहार के 10 इंजीनियिरंग कॉलेजों में मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की पढ़ाई होगी। इसका निर्णय विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने लिया है। सभी 10 कॉलेजों में 60 सीटों पर इसकी पढ़ाई शुरू कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सत्र 2026-27 से यह कोर्स एमआईटी में शुरू हो जाएंगे। कोर्स के बारे में विभाग ने पत्र भी जारी कर दिया है। कोर्स कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अधीन चलेगा। पूरे बिहार में पहली बार यह कोर्स चलाया जा रहा है। विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा है कि कंप्यूटर साइंस विभाग की डिमांड अधिक है। कंप्यूटर साइंस और इससे जुड़ी शाखाओं में शत प्रतिशत दाखिला विद्यार्थियों ने लिया है। छात्रों की मांग के बाद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियिरंग से जुड़ी नई शाखा मैथेमेटिक्स एंड कंप्य...