मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के फार्मेसी विभाग की तरफ से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने सहयोग दिया। शिविर में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। एमआईटी के प्राचार्य प्रो एमके झा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है तथा युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान शिविर का संचालन फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...