मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एमआईटी में फिर से मॉर्निंग वॉक शुरू कराने के लिए दो दर्जन मोहल्ले के लोगों ने गुहार लगाई है। इसके लिए उन्होंने तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त सह कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लोगों की सेहत का हवाला देते हुए कॉलेज के दोनों ट्रैक को खोलने की मांग की है। पत्र पर हस्ताक्षर करनेवालों में अनिल कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, उपेन्द्र कुमार पांडेय का कहना था कि इस परिसर में चार दशकों से लोग टहलने आते रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े से प्रवेश पर रोक से वयोवृद्ध लोगों के अलावा अन्य लोगों के टहलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे इस परिसर में कांटी विधायक फंड से लगाए गए सार्वजनिक ओपेन जिम का उपयोग भी लोग नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए कॉलेज प्रबंधन इसे फिर से खोलने पर विचार करे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.