मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। तिरहुत प्रमंडल के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच खेल महोत्सव 'उमंग-2026' का आगाज शुक्रवार को एमआईटी मुजफ्फरपुर परिसर में हो गया। महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और एथलेटिक्स की स्पर्द्धाएं होंगी। 16 से 19 जनवरी तक यह चलेगा। महोत्सव में निबंध व कहानी लेखन, समूह चर्चा, वाद-विवाद, क्विज, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और गायन जैसी साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां भी होनी हैं। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ फैकल्टी टीमों ने भी खेल में भागीदारी की और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि ने बताया कि महोत्सव में जीईसी मोतिहारी, जीईसी वैशाली, जीईसी पश्चिम चंपारण, एसआईटी सीतामढ़ी, जीईसी शिवहर और एमआईटी मुजफ्फरपुर के 700 से अधिक विद्यार्थी और 150 से अधिक फैकल्टी भाग ले रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.