मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में सोमवार को नकल करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। परीक्षार्थी समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। छात्र के पास से वीक्षक ने पर्ची पकड़ी। वीक्षण के दौरान पकड़े जाने के तुरंत बाद छात्र को निष्कासित कर दिया गया। एमआईटी सहित पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार से बीटेक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई है। हालांकि, एमआईटी प्रशासन का कहना है कि एक छात्र के निष्कासन को छोड़कर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा को लेकर सुबह 9 बजे तक परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गये थे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हुई। एमआईटी के अलावा सरकारी स्कूलों में भी इंटरनल परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। दो हजार स्कूलों में पहली से आठवीं तक की आंतरिक परीक्षा और हाईस्कूलों में 11...