मुरादाबाद, जनवरी 24 -- मुरादाबाद। एमआईटी में शनिवार को एनएसएस शाखा की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एनएसएस के संयोजक डॉ. मनुज कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रहित में हमें अपने कर्तव्यों का पालन करके खुद मतदान करना और दूसरों को भी अपना मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की सभी छात्र-छात्राएं अपने सभी साथियों से निवेदन कर उनको तथा अपने परिवारजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद डॉ. मनुज ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. नितिन अग्रवाल, मो. सलमान, रवीश दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.