मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में राजस्थान की कंपनी भास्कर ज्योति इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पहुंची थी। कंपनी द्वारा की गई स्क्रूटनी के बाद 40 छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। कैंपस ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें एमआईटी के अलावा समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी शामिल रहे। कंपनी की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर नितेश गुप्ता व प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में कैंपस ड्राइव हुआ। अंतिम रूप से 38 छात्रों का चयन किया गया, जिनमें से 22 एमआईटी के और 16 गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर के हैं। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.