मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एमआईटी में 9 से 12 जनवरी तक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन और आयोजन समिति जोर-शोर से तैयारी कर रही है। प्राचार्य डॉ. एमके झा ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट का प्रारूप तय करने के लिए सोमवार को कॉलेज परिसर में बैठक हुई। मंगलवार को आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी जाएगी। आज की बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन, व्यवस्था और कार्यक्रम की समय-सारिणी पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...