मेरठ, नवम्बर 12 -- मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के मेरठ बिजनेस स्कूल में दो दिवसीय एसएपी वीमेनटेक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी दक्षता, नवाचार और उद्योग संबंधित कौशल को बढ़ावा देना था। हैकाथॉन में प्रतिभागियों को एसएपी तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में एसएपी यूनिवर्सिटी अलायंसेस इंडियन सबकांटिनेंट के डायरेक्टर राहुल सचदेवा और शुभंकर पटनायक ने छात्राओं को उद्योग में एसएपी तकनीक के उपयोग और करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। हैकाथॉन में बीबीए, बीकॉम और एमबीए की 40 से अधिक छात्राओं ने 10 टीमों में भाग लिया। पहले दिन एसएपी मॉड्यूल प्रशिक्षण हुआ, जबकि दूसरे दिन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मूल्यांकन के बाद टीम विजनरी की वागीषा भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.