मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में इंक्रीमेंट के अंक पर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने प्राचार्य से इसपर नाराज़गी जताई है। इससे विवाद बढ़ने के भी आसार हैं। कई शिक्षकों का आरोप कि चहेते शिक्षकों को अधिक अंक दे दिया और बाकी को कम। नंबर के आधार पर शिक्षकों को ग्रेड और प्रमोशन मिलता है। कई शिक्षकों ने कहा कि आठ अंक कम से कम चाहिए। पहले आठ अंक लगभग सबको मिल जाते थे। इसबार कई शिक्षकों को 6.5 तो सात अंक मिले हैं। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों का कहना कि यह अंक न्यूनतम अंक से भी कम है। ऐसे में इससे कैरियर में बाधा पहुंचेगी। शिक्षकों ने कहा कि हमने प्राचार्य से मिलकर इस बात को रखा है। इधर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह का कोई मामला या विवाद शिक्षकों के बीच नहीं है। किसी शिक्षक ने आपत्ति नहीं जताई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.