मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के छात्रावासों में फिर से शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। छात्रों के बीच मारपीट की शिकायत के बाद एमआईटी प्रशासन ने यह फैसला किया है। छात्रावासों में ड्यूटी करने के लिए शिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। शिक्षक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक छात्रावास में ड्यूटी करेंगे और वहां की तस्वीर एमआईटी प्रशासन से साझा करेंगे। एमआईटी में इससे पहले भी छात्रावास में छात्रों के बीच मारपीट और रैगिंग की शिकायत के बाद शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...