मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आईआईटी दिल्ली में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय आइडियाथॉन में टॉप-100 प्रोजेक्टस की प्रस्तुति दी गई। पहले दिन एमआईटी मुजफ्फरपुर की टीम रोबोट रेनोवेटर्स ने भी क्लीनिंग रोबोटिक आर्म को प्रस्तुत किया। टीम में शामिल विद्यार्थियों ने इस रोबोटिक आर्म की विशेषता से विशेषज्ञों को अवगत कराया। बताया कि इसका उपयोग कॉमर्शियल कार्यों के लिए किया जाएगा। कम कीमत पर यह कई लोगों के कार्यों को एक क्लिक में कर देगा। इससे पैसा भी बचेगा और समय भी। टीम लीडर बायोमेडिकल रोबोटिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र गौतम कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह टॉप-15 प्रोजेक्टस की सूची जारी की जाएगी। इसमें जगह मिलने पर फिर से प्रोजेक्ट की प्रस्तुति होगी। प्रथम स्थान पर आने वाले को 10 लाख रुपये और अगले पांच प्रोजेक्ट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.