मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के यांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो.आशीष कुमार श्रीवास्तव को मैटेरियल्स के रिसर्च फील्ड में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर बीवी की ओर से जारी 2025 के ग्लोबल डेटाबेस में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इस वर्ष उन्हें वैश्विक स्तर पर 1,36,516वां और मैटीरियल्स के क्षेत्र में 1,861वां स्थान मिला है। यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर बी.वी. द्वारा संयुक्त रूप से संकलित और प्रकाशित वार्षिक डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में सभी विषयों में सबसे ज्यादा उद्धृत वैज्ञानिकों का मूल्यांकन करता है। इस सूची में प्रो आशीष कुमार श्रीवास्तव का नाम चौथी बार शामिल किया गया है, इससे पहले 2022 , 2023 और 202...