गया, दिसम्बर 14 -- मगध इंटरनेशनल स्कूल,टिकारी की छठी एवं सातवीं कक्षा की छात्राओं ने ''सहोदया इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता'' में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानपुर में नवरस थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में मगध इंटरनेशनल स्कूल की पावनी, मानसी, शितिका, साक्षी, प्रज्ञा, प्रिशा, आराध्या एवं सृष्टि ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल सबको मुग्ध कर दिया बल्कि सभी 18 प्रतिभागी स्कूलों पर अपने विद्यालय की श्रेष्ठता सिद्ध कराते हुए सर्वश्रेष्ठ स्थान भी हासिल किया। बच्चियों के प्रदर्शन से संतुष्ट विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने नृत्य शिक्षिका अमिषा सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन का सबसे मूल्यवान सच संघर्ष है और इसे चुनौती के रूप में लेने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.