देवरिया, फरवरी 14 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुछ दिन पूर्व एक मकान पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के मामले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के जिला अध्यक्ष ने जनपद स्तरीय टीम के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अशरफ अली अंसारी एवं जिला सचिव गुलाम हसन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान एमआईएम के विधानसभा अध्यक्ष शकील लारी, रामपुर कारखाना अध्यक्ष सुहैल अख्तर खान, हसमुद्दीन साहेब, इजरायल, अहमद रजा, सेराज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी भी गरीब या कमजोर परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.