गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गाजियाबाद महानगर ने रविवार को कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया। इसमें बताया गया कि संगठन 12 से 23 जनवरी तक युवा उत्सव का आयोजन करेगा। बैठक में महानगर सहमंत्री सलोनी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों देहरादून में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमें गाजियाबाद के विभाग संगठन मंत्री सिद्धार्थ स्वामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। महानगर सहमंत्री निखिल डड्रियल ने बताया कि संगठन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक युवा उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग कॉलेजों में रक्तदान शिविर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, मेडिकल कैंप, मिन...