गाजीपुर, जनवरी 13 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में छात्र-छात्राएं और युवाओं ने हिस्सा लियाा। शोभायात्रा का शुभारंभ एमएएच इंटर कॉलेज से हुआ, जो तुलसीया का पुल, चितनाथ, टाउन हॉल, मिश्रबाजार, महुआबाग सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमघाट पार्क पर समाप्त हुआ। यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत" तथा "युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति" जैसे प्रेरणादायी नारों से वातावरण को ओजस्वी बना दिया। एबीवीपी के प्रांत प्रवासी प्रांत सहमंत्री अमन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.