अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 'सामाजिक समरसता दिवस' के रूप में गोष्ठी श्रृंखला का सफल आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच सामाजिक न्याय, संविधान की महत्ता और समरस समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योगेन्द्र पाल सिंह वक्ता ने कहा कि भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान बताते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय, हिंद स्वराज, क्रांति और सशक्त भारत की तस्वीर उजागर करता है। उन्होंने संविधान को एक दर्पण बताया जो हमें अतीत दिखाता है और भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य कौशलेंद्र कुमार धर्म समाज इंटर कॉलेज ने संविधान को छुआछूत जैसी सामाजिक विषमत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.